अगरतला, तीन फरवरी (भाषा) त्रिपुरा जैसे छोटे राज्य के विभाजन की मांग का भाजपा द्वारा समर्थन नहीं करने पर जोर देते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने लोगों से कहा कि वे पार्टी टिपरा मोथा को वोट देकर अपना वोट बर्बाद नहीं करें।
त्रिपुरा में खोवाई जिले के कृष्णपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शर्मा ने कहा कि टिपरा मोथा किसी सूरत में राज्य में सरकार नहीं बना सकती।
उन्होंने कहा, ‘‘टिपरा मोथा विधानसभा चुनाव में दो या चार सीट जीत सकती है लेकिन यह अगरतला या दिल्ली में सरकार बनाने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।’’
टिपरा मोथा ने 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 60 में से 42 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वह ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग के साथ चुनाव लड़ रही है। मतगणना दो मार्च को होगी।
शर्मा ने माकपा और कांग्रेस के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि दो ‘बड़े शून्य’ एक बड़े ‘रसगुल्ला’ में बदल जाएंगे।’’
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
