scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशउत्तराखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न

उत्तराखंड में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न

Text Size:

देहरादून, 18 जुलाई (भाषा) ​उत्तराखंड विधानसभा परिसर में कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल और रेखा आर्य सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे।

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य तथा अनुपमा रावत भी मतदान का समय शुरू होते ही विधानसभा पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद धामी ने ट्वीट किया, ‘‘आज विधानसभा, देहरादून में देश के राष्ट्रपति पद के चुनाव में एक कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व सुनिश्चित करने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया किया।’’

हालांकि, प्रदेश के 70 विधायकों में से तीन विधायक मतदान के लिए नहीं पहुंच पाए। इनमें उधमसिंह नगर जिले की किच्छा सीट से ​कांग्रेस विधायक ​तिलकराज बेहड, चमोली की बदरीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी और बागेश्वर के ​भाजपा विधायक और परिवहन मंत्री चंदन रामदास शामिल हैं।

राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सीधा मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से है। उत्तराखंड में राजग प्रत्याशी को सत्ताधारी भाजपा के अलावा चार अन्य विधायकों ने भी समर्थन देने की घोषणा की थी जिनमें दो निर्दलीयों के अलावा बहुजन समाज पार्टी के भी दो विधायक शामिल हैं।

राज्य विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों के अलावा दो निर्दलीय विधायक हैं।

भाषा दीप्ति दीप्ति

दीप्ति संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments