scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में ग्रामीणों ने गायों को ले जा रहे वाहनों में आग लगाई

महाराष्ट्र में ग्रामीणों ने गायों को ले जा रहे वाहनों में आग लगाई

Text Size:

बुलढाणा, 15 जून (भाषा) महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के एक गांव में स्थानीय निवासियों के एक समूह ने गायों को ले जा रहे दो पिकअप वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों को संदेह था कि गायों की कथित तौर पर गोमांस के लिए तस्करी की जा रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, समूह के सदस्यों ने मंगलवार देर रात मेहकर अनुमंडल के जनफल गांव में वाहनों में आग लगाने से पहले उनमें मौजूद गायों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को दोनों वाहनों के चालकों पर हमला भी किया।

अधिकारी के अनुसार, चालकों और उन पर हमला करने व वाहनों को जलाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा पारुल धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments