scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशउपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मिजोरम में एम्स के लिए समर्थन का वादा किया: भाजपा

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने मिजोरम में एम्स के लिए समर्थन का वादा किया: भाजपा

Text Size:

आइजोल, आठ मार्च (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मिजोरम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना के लिए अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

भाजपा नेता जॉनी लालथनपुइया के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने लोक भवन में भाजपा की राज्य इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बैठक के दौरान यह आश्वासन दिया।

भाजपा की मिजोरम इकाई के अध्यक्ष डॉ. के. बेइचुआ के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति को राज्य की विकास संबंधी प्रमुख आवश्यकताओं से अवगत कराया।

लालथनपुइया ने एक बयान में कहा कि चर्चा का मुख्य विषय क्षेत्र में एक प्रमुख चिकित्सा संस्थान की लंबित मांग थी।

डॉ. बेइचुआ ने इस बात पर जोर दिया कि एम्स या इसके समकक्ष किसी स्वास्थ्य संस्थान की स्थापना, 2018 और 2023 दोनों विधानसभा चुनावों में भाजपा के घोषणापत्रों का एक प्रमुख मुद्दा रहा है।

उपाराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने भाजपा की प्रदेश इकाई के नेतृत्व को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से एक औपचारिक लिखित प्रस्ताव के साथ आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने की सलाह दी और केंद्रीय स्तर पर इस परियोजना के लिए पैरवी करने का वादा किया।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments