नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में एक सड़क हादसे में सुरक्षा बलों के जवानों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पहलगाम इलाके में एक बस के गहरी खाई में गिरने के बाद भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के छह जवानों और एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई, जबकि 32 अन्य घायल हो गए। सुरक्षाकर्मी अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से लौट रहे थे।
उपराष्ट्रपति सचिवालय की ओर से जारी एक ट्वीट के अनुसार, धनखड़ ने कहा, ‘‘एक बस हादसे में आईटीबीपी के जवानों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
भाषा ब्रजेन्द्र
ब्रजेन्द्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.