scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअसम में बाढ़ राहत शिविर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

असम में बाढ़ राहत शिविर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Text Size:

मोरीगांव (असम), 25 जून (भाषा) असम के मोरीगांव जिले में बने बाढ़ राहत शिविर में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारीने बताया कि यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 37 पर धरमतुल विष्णु मंदिर के समीप हुआ।

मोरीगांव के उपायुक्त पी आर घरफालिया ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘हमारी प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वाहन का चालक शुक्रवार को दुर्घटना के वक्त नशे की हालत में था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने घायलों को गत कल ही गौहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजने का बंदोबस्त किया। सरकार उनके इलाज का खर्च उठाएगी।’’

शिविर में रहने वाले गुस्साए लोगों ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि वाहनों को कैसे राष्ट्रीय राजमार्ग के एक खास मार्ग पर आने दिया गया जबकि इसका इस्तेमाल बाढ़ से प्रभावित लोगों को शरण देने के लिए किया जा रहा है।

घरफालिया ने कहा कि प्रभावित लोगों के शिविरों के लिए इस्तेमाल होने वाली सड़कों को सील करने का आदेश दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सड़क कुछ वजह से खुली रह गयी होगी। मैंने अब इसे सील करने के आदेश दिए हैं। यातायात राजमार्ग के केवल एक तरफ ही चलेगा।’’

मोरीगांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में से एक है।

भाषा गोला रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments