scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशचैत्र नवरात्र में भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई

चैत्र नवरात्र में भीड़ के बीच वैष्णो देवी यात्रा स्थगित की गई

Text Size:

जम्मू, 21 मार्च (भाषा) चैत्र नवरात्र के कारण उमड़ी भीड़ के बीच शनिवार को वैष्णो देवी तीर्थयात्रा तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई। शनिवार को शाम चार बजे तक 39,000 श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्नीस मार्च से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के कारण भीड़ बढ़ गई है। नवरात्र पर्व 27 मार्च तक चलेगा और इस दौरान मंदिर बोर्ड को देश भर से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की उम्मीद है।

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भवन में भारी भीड़ के कारण यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।’’

उन्होंने बताया कि पुलिस वाहनों के जरिए यात्रा स्थगित करने की घोषणा की गई और रविवार को सुबह 4 बजे से नए सिरे से पंजीकरण शुरू होगा।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को 39,000 से अधिक तीर्थयात्री पवित्र शहर कटरा पहुंचे और जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों की चोटी पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के कारण शनिवार को शाम 4 बजे यात्रा स्थगित कर दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि पंजीकरण के बाद 10,000 से अधिक अन्य तीर्थयात्री अभी गुफा मंदिर के रास्ते में हैं।

नवरात्र के तीसरे दिन, सैकड़ों श्रद्धालु ‘जय माता दी’ का घोष करते हुए माता वैष्णो देवी मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए।

अधिकारियों ने कटरा आधार शिविर और तीर्थस्थल तक जाने वाले मार्ग पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।

अधिकारियों ने कहा कि चैत्र नवरात्र 2026 के शुभारंभ के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को मंदिर में पवित्र शत चंडी महायज्ञ शुरू हुआ।

उन्होंने कहा, ‘‘पवित्र गुफा में वैदिक मंत्रों और अनुष्ठानों की दिव्य तरंगें समस्त मानवता के लिए शांति, समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद प्रदान कर रही हैं।’’

अधिकारियों के अनुसार, तीर्थयात्रियों की भारी संख्या में संभावित आमद को देखते हुए, श्राइन बोर्ड ने सुगम और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्री-केंद्रित व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments