scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशउज्बेकिस्तान कफ सीरप मामला: दवा कंपनी का लाइसेंस निलंबित

उज्बेकिस्तान कफ सीरप मामला: दवा कंपनी का लाइसेंस निलंबित

Text Size:

नोएडा (उप्र), 12 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में सेक्टर 67 में स्थित दवा कंपनी मैरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने निलंबित कर दिया है।

उत्तर प्रदेश औषधि नियंत्रक एके जैन ने बताया कि उज्बेकिस्तान में कथित तौर पर उक्त कंपनी का कफ सीरप पीने से बच्चों की मौत होने का मामला सामने आने के बाद इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय, केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ), मेरठ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई में कंपनी से दवाओं के 32 नमूने लिए हैं। अभी तक इनकी रिपोर्ट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि अगले आदेश तक कंपनी का लाइसेंस निलंबित किया गया है।

भाषा सं मनीषा शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments