ऋषिकेश, 28 मार्च (भाषा) उत्तराखंड के ऋषिकेश में पुलिस ने एक होटल में अवैध कसीनो पर छापेमारी कर भारी नकदी और अन्य सामान बरामद करते हुए 10 महिलाओं समेत 40 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ऋषिकेश के पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सेमवाल ने बताया कि छापेमारी की यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात आईडीपीएल सिटी गेट के पास स्थित नवरंग होटल में की गयी।
उन्होंने बताया कि इस दौरान वहां मौजूद 10 महिलाओं और 30 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सेमवाल ने बताया कि मौके से 1.35 लाख रुपये नकद, कैसीनो चिप्स, बड़ी संख्या में ताश की गड्डियां और भारी मात्रा में शराब बरामद की गयी।
उन्होंने बताया कि होटल को सील कर दिया गया और गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ और आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
भाषा सं दीप्ति जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
