scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशउत्तराखंड : वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत

उत्तराखंड : वाहन के खाई में गिरने से एक की मौत

Text Size:

गोपेश्वर (उत्तराखंड), 29 जून (भाषा) चमोली जिले की नंदानगर तहसील में नंदानगर- सितेल मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई ।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया ।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल कार चालक पवन (24) को खाई से बाहर निकालकर नंदानगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

मृतक नैनीताल के किमद्वारा का रहने वाला था ।

भाषा सं दीप्ति दीप्ति मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments