scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश : फर्जी दस्तावेज दाखिल करने के आरोप में अग्निवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश : फर्जी दस्तावेज दाखिल करने के आरोप में अग्निवीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

बरेली (उप्र), 27 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बरेली में जाट रेजिमेंटल सेंटर में प्रशिक्षण ले रहे एक अग्निवीर (प्रशिक्षु ) के खिलाफ फर्जी दस्तावेज जमा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सेना के एक अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले मंगल सिंह ने जाली आधार कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज जमा कराए थे।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने फर्जी आधार कार्ड, इंटर की फर्जी मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र बनवाकर नौकरी पाई थी।

स्थानीय पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने जिले के छावनी थाने में प्राथमिकी दर्ज की।

जाट रेजिमेंट ट्रेनिंग बटालियन में तैनात लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज सिंह ने बताया कि सेना ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments