scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशअमेरिका-इजराइल गठजोड़ बुराई का सबसे घिनौना रूप है: डी राजा

अमेरिका-इजराइल गठजोड़ बुराई का सबसे घिनौना रूप है: डी राजा

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मार्च (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के नेता डी राजा ने अमेरिका-इजराइल के संयुक्त सैन्य हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने की निंदा करते हुए रविवार को कहा कि ‘‘अमेरिका-इजराइल गठजोड़ बुराई का सबसे घिनौना रूप है।’’

राजा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘किसी वर्तमान राष्ट्राध्यक्ष की हत्या करना तथाकथित ‘नियम-आधारित व्यवस्था’ की आखिरी दिखावटी परत को भी उतार देना है। स्पष्ट है कि संप्रभुता का सिद्धांत केवल उन्हीं देशों पर लागू होता है, जो वॉशिंगटन के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने कहा, “भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी चिंताजनक है। ईरान एक पुराना, लंबे समय से भरोसेमंद सहायक देश रहा है, जो कश्मीर मुद्दे पर समर्थन देने वाला और इस्लामिक सहयोग संगठन के भीतर संतुलित भूमिका निभाता रहा है। पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया तक पहुंच के लिए महत्वपूर्ण चाबहार बंदरगाह में भारत का रणनीतिक निवेश ईरान की अस्थिरता से सीधे तौर पर खतरे में है।’’

पीपुल्स डेमोकेटिक पाटी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि खामेनेई को मारा जाना इतिहास का एक ‘बेहद दुखद और शर्मनाक’ अध्याय है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध बहुत शर्मनाक है और यह रुकने वाला नहीं है; संयुक्त राष्ट्र अपना महत्व खो चुका है।’

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments