महराजगंज, एक अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बुधवार शाम को भागीरथ रेलवे स्टेशन के पास एक युवक और युवती ने एक ट्रेन के सामने कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि नौतनवा थाना क्षेत्र के रहने वाले गोलू कनौजिया और उसकी प्रेमिका ने नौतनवा-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के मुताबिक, आत्महत्या करने वाले दोनों लोगों की उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि दोनों के परिवार के लोग उनकी शादी के खिलाफ थे इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।
नौतनवा थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि चश्मदीद लोगों के मुताबिक दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और जैसे ही ट्रेन आई, वे उसके सामने कूद गये।
अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाषा सं सलीम जितेंद्र
जितेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
