scorecardresearch
Wednesday, 18 February, 2026
होमदेशउप्र : महिला ने प्रेमी की मदद से की अपने पति की हत्या, गिरफ्तार

उप्र : महिला ने प्रेमी की मदद से की अपने पति की हत्या, गिरफ्तार

Text Size:

सुलतानपुर (उप्र), 16 फरवरी (भाषा) सुलतानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र में सोमवार को अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या करने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने बताया कि लम्भुआ थाना क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव के निवासी अमित सिंह (35) के भाई ने पुलिस को फोन कर बताया कि उनके भाई अमित सिंह की हत्या कर दी गई है।

निगम ने बताया कि अमित सिंह व दीपक सिंह साथ में ट्रक चलाते थे और दीपक के अमित की पत्नी शिल्पी से अवैध सम्बन्ध हो गए थे। निगम के अनुसार, शिवरात्रि के दिन दोनों घर आये थे और सोमवार की सुबह दीपक ने सुबह शिल्पी को जगाकर अमित की किसी धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिल्पी को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

भाषा सं. सलीम मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments