scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशउप्र : मुजफ्फरनगर में दहेज के दबाव के चलते महिला ने की आत्महत्या

उप्र : मुजफ्फरनगर में दहेज के दबाव के चलते महिला ने की आत्महत्या

Text Size:

मुजफ्फरनगर, छह मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में ससुराल वालों द्वारा अधिक दहेज की मांग के कथित दबाव से परेशान होकर 26 वर्षीय एक महिला ने यहां अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान रूबी कश्यप के रूप में की गयी है। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी, 2023 को गौरव कश्यप से शादी के बाद और अधिक दहेज की मांग को लेकर रूबी को परेशान किया गया।

पुलिस ने पीड़िता के भाई सुमित कुमार की शिकायत पर गौरव, उसके माता-पिता रमेश और बिंदो देवी तथा उसकी बहन कविता के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।

यह घटना बृहस्पतिवार को बुढ़ाना पुलिस थाना क्षेत्र के राजपुर छजपुर गांव में घटी।

बुढ़ाना के थाना प्रभारी सुभाष अत्री ने संवाददाताओं को बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments