scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशउप्र : संत कबीरनगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो युवक गिरफ्तार

उप्र : संत कबीरनगर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में दो युवक गिरफ्तार

Text Size:

संत कबीरनगर, सात फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभयनाथ मिश्रा ने बताया कि जिले के महूली थाना क्षेत्र की एक महिला ने छह फरवरी को महुली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि पांच फरवरी को जब उसकी 15 वर्षीय बेटी खेत में कृषि कार्य के लिए गई थी, तब दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान अमन कुमार (19 ) और हिमेश कुमार (19) के रूप में हुई है।

सीओ ने बताया कि दोनों को शनिवार को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया। मिश्रा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments