scorecardresearch
Tuesday, 10 November, 2026
होमदेशउप्र : इटावा में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उप्र : इटावा में सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Text Size:

इटावा, 10 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार दोपहर एक डीसीएम की टक्कर से कार में सवार दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा चौबिया थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर चौपला कट के पास 118वें किलोमीटर पर हुआ। आगरा से लखनऊ जा रही एक आर्टिगा कार की डीसीएम लोडर से टक्कर हो गई।

चौबिया थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में गोविंद (28), उसके भाई मोहित (25) और उनके दोस्त विकास (30) की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों आगरा के बोदला स्थित कंचन विहार के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि हादसे में गोविंद और मोहित का भाई हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आगरा में मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments