scorecardresearch
Sunday, 8 February, 2026
होमदेशउप्र: बस्ती में तैनात उपनिरीक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

उप्र: बस्ती में तैनात उपनिरीक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी

Text Size:

बस्ती, आठ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक उपनिरीक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि परसरामपुर थाने में तैनात अजय गौड़ की पत्नी की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक गौड़ ने पांच फरवरी की शाम को आखरी बार अपनी पत्नी से बात की और रात में जब पत्नी ने उन्हें कॉल किया तो उनका फोन बंद आया।

पुलिस ने बताया कि पत्नी ने कई बार प्रयास किया लेकिन गौड़ से संपर्क नहीं हो सका।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर पुलिसकर्मी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस ने बताया कि काफी खोजबीन के बाद गौड़ की मोटरसाइकिल सदर कोतवाली के अमहट नदी के घाट पर बनी चौकी के पास से मिली।

पुलिस के मुताबिक, नदी में गोताखोरों को उतार कर तलाश की गई लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल सका है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्याम कांत ने बताया कि उपनिरीक्षक अजय गौड़ के लापता होने की सूचना पर परिवार से संपर्क किया गया और मिली शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की कई टीम गठति क गई हैं।

गौड़ की पत्नी ने पुलिस को बताया कि दुबौलिया थाना में तैनाती के दौरान उनके पति को धमकी मिली थी।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments