scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशउप्र: नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 100 दिन में 370 बदमाशों को पकड़ा

उप्र: नोएडा पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 100 दिन में 370 बदमाशों को पकड़ा

Text Size:

नोएडा (उप्र), 23 जुलाई (भाषा) गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर पिछले 100 दिन में 370 बदमाशों को गिरफ्तार किया है और विभिन्न मामलों के आरोपियों की करीब 22 करोड़, 45 लाख रुपए की अवैध संपत्ति कुर्क की है।

गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में विशेष अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि पिछले 100 दिन में कुल 380 अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिनमें से 370 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि साथ ही विभिन्न मामलों के आरोपियों की कुल 22 करोड़ 47 लाख 16 हजार रुपये की सम्पत्ति कुर्क की गई।

भाषा सं सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments