scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशउप्र: भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

उप्र: भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

सहारनपुर, 10 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर आपतिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देवबंद थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमर पाल शर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि सोमवार को उपनिरीक्षक नितिन कुमार की लिखित तहरीर के आधार पर आरोपी रविकांत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि रविकांत पर भगवान श्रीकृष्ण को लेकर आपतिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सघन जांच और गश्त के दौरान अभियुक्त रविकांत को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments