scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशउप्र : तेंदुए के हमले में किशोरी समेत चार लोग जख्मी

उप्र : तेंदुए के हमले में किशोरी समेत चार लोग जख्मी

Text Size:

बलरामपुर, दो अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के सोहलवा वन क्षेत्र के बिन्होनी कलां गांव में तेंदुए के हमले में एक किशोरी सहित चार लोग घायल हो गए। वन विभाग के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बनकटवा रेंज के बिन्होनी कला गांव में शनिवार की शाम गायत्री नामक किशोरी खेत में काम करने गई थी, तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, गायत्री की चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे, तो तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे तीन अन्य लोग जख्मी हो गए।

उन्होंने बताया कि चीख-पुकार सुनकर जब तक अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ जंगल की तरफ चला गया।

सूत्रों के अनुसार, घायलों को शिवपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वन अधिकारी सेम मारन एम ने बताया कि तेंदुए की तलाश में वन विभाग की दो टीमें तैनात की गई हैं।

भाषा

सं सलीम पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments