अयोध्या, तीन मार्च (भाषा) अयोध्या में राम मंदिर में दर्शन का समय बढ़ा दिया गया है और अब मंदिर सुबह सात बजे के बजाय एक घंटा पहले सुबह छह बजे से ही खुलेगा।
राम मंदिर ट्रस्ट के मीडिया प्रभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।
मीडिया प्रभाग के अनुसार राम मंदिर में दर्शन की नयी समय सारणी में संशोधित आरती का समय भी शामिल है और यह सोमवार से ही लागू हो गया। निर्धारित समय सारिणी के अनुसार, भक्त श्रृंगार आरती के बाद सुबह 6:30 बजे से 11:50 बजे तक मंदिर में प्रवेश कर सकते हैं। इसके बाद राजभोग आरती के लिए मंदिर दोपहर 12 बजे बंद हो जाएगा। दर्शन का समय दोपहर एक बजे से शाम 6:50 बजे तक फिर से शुरू होगा, जिसके बाद शाम सात बजे संध्या आरती होगी।
ट्रस्ट ने बताया कि भक्तों को रात 9:45 बजे तक दर्शन करने की अनुमति होगी और रात 10 बजे शयन आरती के बाद मंदिर अगली सुबह तक के लिए बंद हो जाएगा।
भाषा
सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.