scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशउप्र: तीन साल की बेटी के हत्या करने वाले सिपाही का शव यमुना नदी से बरामद

उप्र: तीन साल की बेटी के हत्या करने वाले सिपाही का शव यमुना नदी से बरामद

Text Size:

बांदा, 19 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में अपनी तीन साल की बच्ची की हत्या और पत्नी पर हमला करने के आरोपी एक सिपाही का शव सोमवार को यमुना नदी से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मर्का थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मिथलेश सिंह ने बताया कि नाविकों की सूचना पर सिपाही गौरव यादव (35) का शव असोथर यमुना पुल के पास से बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि 14 जनवरी की रात सिपाही ने विवाद के बाद अपनी पत्नी शिवानी और तीन साल की बच्ची पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई और बेहोशी की हालत में उसकी पत्नी का इलाज कानपुर के एक अस्पताल में किया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि घटना की रात पुलिस ने सिपाही के मोबाइल फोन और कुछ जरूरी वस्तुएं यमुना पुल के पास से बरामद की थीं और तभी से यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी।

भाषा सं. सलीम जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments