scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशउप्र में सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

उप्र में सात वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, गिरफ्तार

Text Size:

बलिया, 31 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक के साथ 16 वर्षीय किशोर द्वारा कथित रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को बाल न्यायालय में भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले सात वर्षीय बालक के साथ गत 29 जनवरी को उसी गांव के रहने वाले 16 वर्षीय किशोर ने गांव के बगीचे में ले जाकर कथित रूप से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया तथा उसे जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में बच्चे के पिता की शिकायत पर सोमवार को किशोर के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी कृष्णा को मंगलवार को बाल न्यायालय भेज दिया है।

भाषा सं जफर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments