scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशसंसद के बाहर ‘किसान महापंचायत’ करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

संसद के बाहर ‘किसान महापंचायत’ करेगा संयुक्त किसान मोर्चा

Text Size:

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), नौ फरवरी (भाषा) किसान संगठन ‘संयुक्त किसान मोर्चा’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग करते हुए 20 मार्च को संसद के बाहर ‘किसान महापंचायत’ करेगा।

एसकेएम द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, कई किसान संघों के संगठन ने युद्धवीर सिंह, राजा राम सिंह और डॉ. सुनीलम के नेतृत्व में यहां जाट भवन में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया।

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाला किसान संगठन न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानूनी गारंटी देने की मांग कर रहा है।

एसकेएम ने आम बजट की आलोचना करते हुए इसे ‘किसान विरोधी’ करार दिया।

भाषा

गोला पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments