scorecardresearch
शनिवार, 26 अप्रैल, 2025
होमदेशकेंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित की

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिता की अस्थियां संगम में विसर्जित की

Text Size:

प्रयागराज (उप्र), 10 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बृहस्पतिवार को यहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पिता देबेंद्र प्रधान की अस्थियों को विसर्जित किया।

यहां संगम तट पर अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री राकेश सचान ने पत्रकारों को बताया, “आज धर्मेंद्र प्रधान जी और उनके भाई ने यहां पवित्र संगम में अपने पिता देबेंद्र प्रधान की अस्थियां विसर्जित की।”

उन्होंने कहा, “इस कार्यक्रम के लिए पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक यहां एकत्रित हुए हैं। देबेंद्र प्रधान जी भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता थे और वह अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री थे।”

सचान ने कहा, “देबेंद्र प्रधान जी ने ओड़िशा में भाजपा का जो बीच बोया था वह आज वृक्ष का रूप ले चुका है और पिछले चुनाव में ओड़िशा में भाजपा की सरकार बनी। आज भले ही वह (देबेंद्र प्रधान) हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे धर्मेंद्र प्रधान भारत सरकार में शिक्षा मंत्री के रूप में देश की सेवा कर रहे हैं।”

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल, शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

भाषा राजेंद्र

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments