scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशउद्धव ठाकरे को उनके ही विधायकों ने बर्खास्त कर दिया: भाजपा मंत्री

उद्धव ठाकरे को उनके ही विधायकों ने बर्खास्त कर दिया: भाजपा मंत्री

Text Size:

मुंबई, चार मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने शनिवार को कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके ही विधायकों ने शिवसेना से ‘बर्खास्त’ कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता महाजन ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “उद्धव ठाकरे की शिवसेना के करीब 40 विधायकों ने उनके खिलाफ बगावत कर दी और अब पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास है।”

उन्होंने कहा, “ऐसा समय आ गया है कि उन्हें (उद्धव को) उनके ही विधायकों ने पार्टी से बर्खास्त कर दिया है।”

मंत्री ने कहा कि शिंदे खेमे के 40 ‘बागी’ विधायकों ने शिवसेना नहीं छोड़ी थी, लेकिन अन्य (जो ठाकरे के प्रति वफादार थे) ने पार्टी छोड़ी थी।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments