scorecardresearch
Saturday, 5 October, 2024
होमदेशपुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने, थाने में हंगामा करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने, थाने में हंगामा करने के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) उत्तर-पश्चिम दिल्ली स्थित रोहिणी के एक पुलिस थाने में एक ही व्यक्ति से विवाहित होने का दावा करने वाली दो महिलाओं ने एक उप निरीक्षक (एसआई) के साथ कथित रूप से मारपीट की और दूसरे एसआई का मोबाइल फोन तोड़ दिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उनहोंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि उक्त घटना शुक्रवार शाम की है और इस संबंध में अल्का (29) और हेमलता (29) को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक मामले की जांच के सिलसिले में महेश बरवा नाम के एक व्यक्ति को दक्षिण रोहिणी थाना ले जाया गया था। बाद में उसे, पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

रोहिणी के पुलिस उपायुक्त प्रणव तयाल ने बताया कि इसके बाद बरवा की पत्नी होने का दावा करते हुए अल्का और हेमलता, दोनों थाने पहुंचीं और उसकी रिहाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि दोनों महिलाओं ने पुलिस उप निरीक्षक के साथ मारपीट की।

तयाल ने बताया कि जब एक अन्य एसआई ने घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो दोनों महिलाओं ने उनका मोबाइल फोन तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि शनिवार को दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं को मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

भाषा अर्पणा सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments