scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशमध्य दिल्ली में एक महिला समेत दो लोगों को गोली मारी गई

मध्य दिल्ली में एक महिला समेत दो लोगों को गोली मारी गई

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) मध्य दिल्ली के जीबी रोड इलाके में मंगलवार को दोपहर के समय दो लोगों द्वारा कथित तौर पर गोली मारे जाने की घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और एक महिला तथा एक पुरुष को घायल अवस्था में पाया, जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त संजय सैन ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए इलाके में और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की जा रही है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments