scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशप्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

प्रतापगढ़ में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

Text Size:

प्रतापगढ़ (उप्र), 29 जनवरी (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि थाना नगर कोतवाली क्षेत्र शहर के चिलबिला फ़्लाईओवर पर रविवार की रात यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार युवक फ़्लाईओवर ब्रिज के नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

एएसपी ने बताया कि मृतक की पहचान डीजे संचालक संजय गौड़ (30) के तौर पर हुई है जो चकवनतोड़ थाना नगर कोतवाली इलाके का रहने वाला था।

उन्‍होंने बताया कि दूसरी घटना में रविवार की रात प्रयागराज-अयोध्या हाइवे पर त्रिलोकपुर के निकट अनियंत्रित बाइक पलटने से एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे निकट के सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र, कोहंडौर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक राजू (40) थाना कोहंडौर इलाके का रहने वाला था।

एएसपी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments