मेरठ (उप्र), 21 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में दो समूहों के बीच हुए विवाद के दौरान धारदार हथियारों से हमला किए जाने के बाद शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना जिले के थाना सरधना क्षेत्र अंतर्गत मेहरमति गणेशपुर गांव में हुई।
पुलिस के अनुसार घटना में घायल लोगों भूरा (40) और साइमुद्दीन (35) को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें एक उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की गई हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपित पक्ष से तीन नामजद अभियुक्तों को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति कायम है।
भाषा सं राजेंद्र
देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
