scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल के बांकुरा में बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में बिजली के तार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Text Size:

बांकुरा, दो जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में शनिवार की सुबह दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह घटना सदर थाना क्षेत्र के भूतशहर गांव में हुई। उसके अनुसार 62 वर्षीय पार्वती घोष की एक तार के संपर्क में आने पर करंट लगने से मौत हो गयी। रात भर आंधी चलने और बारिश के कारण यह तार टूट गयी थी।

घटना के वक्त पार्वती अपनी गौशाला की ओर जा रही थीं।

पुलिस के मुताबिक जब अनागा घोष (58) ने पार्वती को बचाने की कोशिश की, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनागा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाषा रवि कांत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments