scorecardresearch
Monday, 2 February, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के पुंछ में वाहन सड़क से फिसलकर पहाड़ी के नीचे गिरा, दो लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वाहन सड़क से फिसलकर पहाड़ी के नीचे गिरा, दो लोगों की मौत

Text Size:

जम्मू, एक फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक वाहन सड़क से फिसलकर पहाड़ी के नीचे गिर गया, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा जांद्रोला इलाके में उस समय हुआ, जब मंडी जा रहे वाहन के चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पहाड़ी से नीचे लुढ़क गया।

उन्होंने बताया कि हादसे में विद्युत विभाग के कर्मचारियों-कुलबीर सिंह और चितिंदरपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा

राजकुमार पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments