scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशलुधियाना में पटाखे की अवैध फैक्टरी में हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोग गिरफ्तार

लुधियाना में पटाखे की अवैध फैक्टरी में हुए विस्फोट के सिलसिले में दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

लुधियाना, एक अप्रैल (भाषा) पंजाब के लुधियाना में जोधन गांव स्थित पटाखा निर्माण की एक अवैध फैक्टरी में हुए धमाके के सिलसिले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान साजिद और वाजिद के रूप में हुई है, जो इस इकाई का संचालन कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि दोनों भाई उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी हैं और उनके तीसरे भाई की भी तलाश की जा रही है।

उप महानिरीक्षक सतिंदर सिंह ने बताया कि विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यहां से 25 किलोमीटर दूर हैम्ब्रान के पास स्थित इमारत से भी भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए।

इस घटना के समय फैक्टरी में में कार्यरत 19 वर्षीय कैफ शाह की मौत हो गई। घायल लड़की अलीशा अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर है, जबकि दूसरे घायल ज़मील को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा यासिर नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments