scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मिनी बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में मिनी बस के पलटने से दो यात्रियों की मौत

Text Size:

राजौरी/जम्मू, दो मार्च (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बृहस्पतिवार को एक मिनी बस के पलट जाने से दो यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि 12 घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि बुढाल से कांडी जा रही मिनी बस फनी त्राण गांव के पास पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे पलट गई।

कांडी के प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि घायल यात्रियों को कांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, हालांकि उनमें से दो ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान केवल के शकील अहमद और कांडी निवासी बदर हुसैन के रूप में की गयी है।

भाषा राजकुमार सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments