scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशकौशाम्बी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

कौशाम्बी में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

Text Size:

कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश), दो अप्रैल (भाषा) कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेवा घाट थाना क्षेत्र के अढौंली गांव के निवासी चंद्रशेखर (32) तथा लालचंद (20) नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सैनी जा रहे थे। रास्ते में सिराथू—धाता मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments