scorecardresearch
Tuesday, 10 February, 2026
होमदेशझारखंड के गुमला में वाहन की टक्कर से दो नाबालिगों की मौत

झारखंड के गुमला में वाहन की टक्कर से दो नाबालिगों की मौत

Text Size:

रांची, नौ फरवरी (भाषा) झारखंड के गुमला जिले में अलग अलग घटनाओं में वाहन की टक्कर से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार को कामडारा-बेरो मुख्य सड़क पर हुई।

पुलिस ने बताया कि फिल्मोन किन्डो (18) अपने नाबालिग मित्र के साथ परीक्षा केंद्र जा रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य दुर्घटना में, एक ऑटोरिक्शा पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के पास पलट गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 वर्षीय लड़की की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई।

भाषा अमित नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments