scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशदिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, सात अन्य स्टेशनों के नाम संशोधित किए

दिल्ली में दो मेट्रो स्टेशनों के नाम बदले, सात अन्य स्टेशनों के नाम संशोधित किए

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली राज्य नामकरण प्राधिकरण ने दिल्ली में नौ मेट्रो स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, प्राधिकरण ने 21 मेट्रो स्टेशनों के नाम बदलने के प्रस्तावों पर विचार किया, जिनमें से 12 में कोई बदलाव नहीं किया, सात में संशोधन किया जबकि दो का नाम बदल दिया।

संशोधित स्टेशन के नाम हैं: उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पहले प्रशांत विहार), जगतपुर-वजीराबाद (पहले जगतपुर), नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पहले डेरावल नगर), खानपुर-वायुसैनाबाद (पहले खानपुर), नानकसर-सोनिया विहार (पहले सोनिया विहार), श्री राम मंदिर मयूर विहार (पहले मयूर विहार पॉकेट 1), और मंगोलपुर कलां-पश्चिम एन्क्लेव (पहले पश्चिम एन्क्लेव)।

इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि स्थानीय पहचान के अनुरूप उत्तरी पीतमपुरा का नाम बदलकर हैदरपुर गांव और पीतमपुरा का नाम बदलकर मधुबन चौक कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो स्टेशन केवल आवागमन के साधन नहीं हैं, बल्कि उन क्षेत्रों की पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं, जिनकी वे सेवा करते हैं। इसलिए, प्रत्येक नाम को सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम रूप दिया गया है।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments