scorecardresearch
मंगलवार, 27 मई, 2025
होमदेशनवी मुंबई में महिला की हत्या के आरोप में नोएडा में दो लोग गिरफ्तार

नवी मुंबई में महिला की हत्या के आरोप में नोएडा में दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा, 24 मई (भाषा) नवी मुंबई में एक महिला की हत्या में कथित रूप से शामिल दो लोगों को विशेष कार्य बल (एसटीएफ), नोएडा इकाई ने शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एसटीएफ ने कहा कि आरोपी सुखप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह, हरियाणा के फतेहाबाद के निवासी हैं, जिन्हें गौतम बुद्ध नगर के सूरजपुर इलाके में घंटा गोल चक्कर से पकड़ा गया।

एसटीएफ अधिकारियों के अनुसार, हत्या के संबंध में नवी मुंबई के एनआरआई सागरी थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या के लिए सजा) और 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से दोनों फरार थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ फील्ड यूनिट, नोएडा) राज कुमार मिश्रा ने कहा कि पूछताछ के दौरान सुखप्रीत (24) ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं पास करने के बाद मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई गया था।

मिश्रा ने कहा कि सुखप्रीत अपने मामा के बेटे गुरप्रीत के साथ रह रहा था, जहां उनकी मुलाकात गाजियाबाद की एक महिला से हुई, जिसका नवी मुंबई में सैलून था।

उन्होंने बताया कि सैलून मालिक ने कथित तौर पर दोनों को एक अन्य महिला की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि हत्या की साजिश मृत महिला के पति के इशारे पर रची गई थी।

भाषा आशीष देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments