scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशसीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार अन्य घायल

सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो की मौत, चार अन्य घायल

Text Size:

सीतापुर (उप्र), 28 मार्च (भाषा) सीतापुर जिले के सिधौली थाना क्षेत्र में सिधौली-बिसवां मार्ग पर एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार देर शाम सिधौली थाना क्षेत्र में हुई जब वाहन के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और इसके बाद वाहन ने पहले मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे सो रहे एक बुजुर्ग को कुचल दिया।

उन्होंने बताया कि इस टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सर्वेश (32) और चेड्डू (65) के रूप में हुई है। वाहन ने चार अन्य लोगों को भी टक्कर मारी, जो घायल हो गये और उन्‍हें सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि वाहन में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। मृतकों के परिवारों को सूचित कर दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments