scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशपश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में दो की मौत, 22 घायल

पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में दो की मौत, 22 घायल

Text Size:

कोलकाता, 19 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज में सोमवार को एक लॉरी ने बस को टक्कर मार दी जिसमें कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 22 लोग घायल हो गये।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना उस समय घटी जब बासुदेवपुर में बस में यात्री सवार हो रहे थे, तभी फरक्का की ओर जा रही लॉरी ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।

उन्होंने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी और 22 अन्य घायल हो गये। घायलों का जांगीपुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।’’

भाषा

वैभव मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments