scorecardresearch
Tuesday, 17 February, 2026
होमदेशओडिशा के अंगुल में सुधार गृह से दो किशोर फरार

ओडिशा के अंगुल में सुधार गृह से दो किशोर फरार

Text Size:

भुवनेश्वर, 17 फरवरी (भाषा) ओडिशा पुलिस ने अंगुल स्थित सुधार गृह से फरार हुए दो किशोरों की तलाश के लिए मंगलवार को अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि यह घटना 14 फरवरी को हुई थी, लेकिन पुलिस द्वारा तलाशी अभियान शुरू करने के बाद यह प्रकाश में आई।

पुलिस ने बताया कि किशोर, परिसर के बाहर जाने वाले एक नाले से संभवत: शाम के समय कथित तौर पर भाग निकले।

अंगुल थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार नायक ने कहा, ‘‘फरार हुए आरोपियों में से एक बालासोर जिले के ओपाड़ा का और दूसरा कटक जिले के तंगी का रहने वाला है। इनमें से एक को दुष्कर्म के आरोप में और दूसरे को चोरी के आरोप में हिरासत में लिया गया है।’’

नायक ने कहा, ‘‘हमने उन्हें ढूंढने के लिए विभिन्न थानों को सूचित कर दिया है।’’

पुलिस ने बताया कि 10 जिलों के लगभग 30 किशोर वर्तमान में अंगुल स्थित सुधार गृह में रखे गए हैं।

भाषा

यासिर माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments