scorecardresearch
Saturday, 31 January, 2026
होमदेशबिहार के भागलपुर से लापता दो लड़कियों का मुंबई में पता लगाया गया: पुलिस

बिहार के भागलपुर से लापता दो लड़कियों का मुंबई में पता लगाया गया: पुलिस

Text Size:

भागलपुर, 31 जनवरी (भाषा) बिहार के भागलपुर जिले की दो लापता लड़कियों को हफ्तों की खोज के बाद शनिवार को मुंबई में ढूंढ निकाला गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भागलपुर जिले के बाबरगंज पुलिस थाना क्षेत्र से लापता हुई लड़कियां मुंबई के डोंगरी क्षेत्र में मिलीं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, ‘लड़कियों के लापता होने के बाद आठ जनवरी को मामला दर्ज किया गया था। तत्काल जांच शुरू करते हुए, हमने शहर के एसपी और अन्य अधिकारियों की देखरेख में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया।’

एसएसपी ने कहा कि पुलिस ने भागलपुर, आसपास के रेलवे स्टेशनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और अंततः मुंबई में लड़कियों का पता लगाया।

उन्होंने बताया, “पुलिस की एक टीम, लड़कियों के माता-पिता के साथ मुंबई भेजी जाएगी, जहां बाल कल्याण टीम की सहायता से दोनों लड़कियों को सुरक्षित बचा लिया गया।”

भाषा राखी सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments