scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशसिक्किम में दो अलग-अलग तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, कोई घायल नहीं

सिक्किम में दो अलग-अलग तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, कोई घायल नहीं

Text Size:

गंगटोक, 26 फरवरी (भाषा) सिक्किम में बृहस्पतिवार को भूकंप के 4.6 और 3.5 तीव्रता वाले झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजकर 24 मिनट पर 4.6 की तीव्रता वाला पहला भूकंप आया।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र ग्यालशिंग जिले के युक्सोम से चार किमी उत्तर-पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था।

अधिकारियों ने बताया कि मांगन जिले में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर 3.5 तीव्रता वाला भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया।

इसका केंद्र गंगटोक से 11 किमी उत्तर-पश्चिम में 10 किमी की गहराई पर था। अधिकारियों ने बताया कि दोनों भूकंप में जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments