scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशघरेलू व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों से ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

घरेलू व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनियों से ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र),14 अप्रैल (भाषा) घरेलू सामान व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली विभिन्न कंपनियों से ऑनलाइन ऑर्डर कर सामान मंगाने और कम राशि भेजकर ठगी करने वाले गिरोह के कथित दो सदस्यों को गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नोएडा सेक्टर 49 पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बृहस्पतिवार को बताया कि कूकर बनाने वाली एक नामी कंपनी में काम करने वाले व्यक्ति ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ अज्ञात लोग उनकी कंपनी से कूकर ऑनलाइन मंगाते हैं और उसके बदले बहुत कम राशि ऑनलाइन हस्तांतरित करते हैं।

उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर आज विशाल कुशवाहा तथा सुमित सिंह नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से विभिन्न कंपनियों से ऑनलाइन आर्डर करके मंगाए गए सामान और 58 हजार रुपये नकदी आदि बरामद किया गया।

धामा के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ‘ब्लैक डोमेन’ और अन्य ऐप के माध्यम से सामान ऑर्डर करते थे और सामान मिलने पर भुगतान करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ऐप में हेराफेरी कर बहुत कम राशि कंपनी के खाते में हस्तांतरित करते थे।

भाषा सं मनीषा धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments