scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशदो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आईपीएस अधिकारी और 600 अन्य पुलिस कर्मियों को उदयपुर भेजा

दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, आईपीएस अधिकारी और 600 अन्य पुलिस कर्मियों को उदयपुर भेजा

Text Size:

जयपुर, 28 जून (भाषा) राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाडे़ हुई एक टेलर की निर्मम हत्या के बाद स्थिति पर नियंत्रण बनाये रखने के लिये आईपीएस दिनेश एम एन समेत दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और अन्य अधिकारियों एवं 600 अन्य पुलिसकर्मियों को उदयपुर भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि राज्य स्तर पर अलर्ट जारी किया गया है और रेंज के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को एहतियात के तौर पर गश्त बढ़ाने और आवाजाही बढाने के लिये कहा गया है।

उन्होंने कहा कि उदयपुर में मोबाइल इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है और स्थिति का आकलन किया जा रहा है। उनके अनुसार उदयपुर के सात पुलिस थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात आठ बजे से आगामी आदेश तक कर्फ्यू लगाया गया है।

घुमरिया ने कहा कि दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को उदयपुर भेजा गया है और पुलिस उपमहानिरीक्षक पहले से वहां है और इसके अलावा एक पुलिस अधीक्षक को उदयपुर भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि स्थिति को देखते हुए 600 पुलिस कर्मियों को भी शहर में भेजा गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या का मकसद स्पष्ट हो जायेगा।

उन्होंने लोगो से वीडियो को वायरल नहीं करने की अपील की है।

भाषा कुंज

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments