scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशटीवीके ने प्रस्ताव पारित करके विजय से पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया

टीवीके ने प्रस्ताव पारित करके विजय से पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया

Text Size:

चेन्नई, 22 फरवरी (भाषा) अभिनेता से नेता बने विजय के नेतृत्व वाली पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने रविवार को एक प्रस्ताव पारित करके पार्टी प्रमुख से आगामी विधानसभा चुनाव में पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।

चुनाव अभियान प्रबंधन के महासचिव आधव अर्जुन ने यहां आयोजित पार्टी की बैठक में एक प्रस्ताव पेश किया, जिसमें विजय से पेरम्बूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का आह्वान किया गया।

पार्टी प्रमुख के साथ अपनी बातचीत को याद करते हुए उन्होंने कहा कि विजय अक्सर गरीबी, बेरोजगारी, मादक पदार्थों के दुरुपयोग और समग्र विकास की कमी से जूझ रहे निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त करते थे।

अर्जुन ने कहा, ‘‘जब भी हम उनसे पूछते थे कि वे किस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, तो अन्ना (बड़े भाई) कहते थे कि वे एक ऐसे स्थान का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं, जो बिल्कुल विकसित नहीं है ताकि वह उसे सिंगापुर जैसा बन सकें।’’

अर्जुन ने सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उत्तरी चेन्नई उपेक्षा और विकास की कमी से ग्रस्त है।

इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद ने कहा कि पेरम्बूर निर्वाचन क्षेत्र का तमिलनाडु में एक विशेष स्थान है।

भाषा

संतोष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments