scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशटीवी अभिनेत्री चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं

टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं

Text Size:

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे बृहस्पतिवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।

पांडे ने कहा कि वह पार्टी की विचारधारा से प्रभावित हैं और अपने गृह राज्य मध्य प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए काम करना चाहती हैं।

आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

पाठक ने कहा, ‘‘ मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस भी अलग नहीं हैं और दोनों ने वस्तुतः अपने-अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए राज्य का शोषण किया है। लोग राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) को मौका देना चाहते हैं। ’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि चाहत पांडे ने राजनीति में आने के लिए फिल्म जगत की दुनिया छोड़ दी है।

आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘आज उन्हें लगता है कि उनके राज्य को उनकी जरूरत है। वह एक अभिनेत्री के रूप में अपना सफल करियर छोड़ रही हैं। दमोह की जनता उनका आदर करती है। ’’

‘पवित्र बंधन’ और ‘हमारी बहू सिल्क’ जैसे टीवी धारावाहिक में काम कर चुकीं पांडे ने कहा कि वह पिछले सात-आठ वर्षों से मुंबई में रह रही हैं और एक अभिनेत्री के रूप में काम कर रही हैं।

भाषा रवि कांत माधव

माधव सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments