scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशतृणमूल नेता अर्घ्य रॉय प्रधान और ग्रेटर कूचबिहार आंदोलन के नेता बंशीबदन बर्मन भाजपा में शामिल

तृणमूल नेता अर्घ्य रॉय प्रधान और ग्रेटर कूचबिहार आंदोलन के नेता बंशीबदन बर्मन भाजपा में शामिल

Text Size:

कोलकाता, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक अर्घ्य रॉय प्रधान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) गुट से जुड़े और ग्रेटर कूच बिहार आंदोलन के अगुआ में से एक राजबंशी नेता बंशीबदन बर्मन भी यहां पार्टी के राज्य मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य और विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में दोनों नेता पार्टी में शामिल हुए।

नए सदस्यों का स्वागत करते हुए भट्टाचार्य ने विश्वास व्यक्त किया कि इन दोनों नेताओं के शामिल होने से उत्तर बंगाल में पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत होगा और इसके चुनावी संभावनाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

प्रधान कभी कूच बिहार में तृणमूल कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा थे और 2011 में तुफानगंज से और 2016 में मेखलीगंज से विधायक चुने गए थे।

भाषा

शुभम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments