scorecardresearch
मंगलवार, 29 अप्रैल, 2025
होमदेशतमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरै की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरै की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

Text Size:

चेन्नई, 15 सितंबर (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को द्रविड़ नायक और पूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुरै की 114वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। स्टालिन ने इस अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए मुख्यमंत्री कलेवा (ब्रेकफास्ट) योजना की शुरुआत की।

उन्होंने मदुरै के नेलपेट्टाई में अन्नादुरै के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके साथ राज्य के मंत्री और अधिकारी मौजूद थे। यहां अन्नासलाई में रखे अन्नादुरै के चित्र पर कई अन्य नेताओं और अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि दी।

सी. नटराजन अन्नादुरै, जिन्हें लोग अन्ना के नाम से भी जानते थे, सत्तारूढ़ द्रमुक और विपक्षी दल अन्नाद्रमुक दोनों के प्रेरणास्रोत थे। उन्होंने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना की थी। उनके मुख्यमंत्री रहते मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु किया गया था और इसमें उनकी महती भूमिका थी।

अन्नाद्रमुक के सदस्यों ने अंतरिम महासचिव के. पलानीस्वामी के नेतृत्व में यहां अन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

अन्नाद्रमुक की निष्कासित महासचिव वी. के. शशिकला ने भी अन्नादुरै को श्रद्धांजलि दी और कहा कि नेतृत्व के मुद्दे पर विभाजित पार्टी के दोनों गुटों के नेताओं को मतभेद भुलाकर साथ मिलकर काम करना चाहिए। पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।

भाषा यश वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments